चेहरे के लिए सबसे अच्छी क्रीम कौन सी है
चेहरे के लिए सबसे अच्छी क्रीम कौन सी है
![]() |
| चेहरे के लिए सबसे अच्छी क्रीम कौन सी है |
खूबसूरत त्वचा पाने के घरेलू नुस्खेसी है
त्वचा की रंगत निखारने तथा त्वचा सम्बंधी समस्याओं से निजात दिलाने में सबसे बेहतर और Skin care tipsविश्वसनीय घरेलू सौंदर्य प्रसाधन माने जाते हैं | उपलब्धता में सुलभ, इस्तेमाल में आसान तथा कम समय में तैयार होने वाले घरेलू सौंदर्य प्रसाधन साइड इफेक्ट से रहित भी होते हैं |
जिस सौंदर्य के खजाने को हम महंगे कॉस्मेटिक्स में ढूंढते हैं, वह खजाना हमारे रसोईघर में ही छुपा होता है | हम सभी के रसोईघर में कई ऐसे मसाले, सब्जियां और फल होते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के साथ-साथ सौंदर्य की दृष्टि से भी लाभकारी होते हैं | बस जरूरत है तो अपने सौंदर्य के लिए गुणकारी उन चीजों को पहचानने की |
आपके लिए आसानी से तैयार होने वाले कुछ बेहतरीन घरेलू सौंदर्य प्रसाधनों की जानकारी –
1. एक कटोरी में एक बडा चम्मच मुलतानी मिट्टी का पाउडर लें | अब इसमें समान मात्रा में चंदन पाउडर या नीम पाउडर मिलाकर इस मिश्रण को गुलाबजल के साथ पतला करें | यह पैक त्वचा में कसावट और चमक लाने के लिए बेहतरीन फेस पैक है | इसका प्रयोग तैलीय त्वचा वाले युवाओं के लिए लाभकारी होता है |
2. एक टमाटर को पीसकर उसका गुदा एक कटोरी में निकाले, अब इसमें एक छोटा चम्मच शहद मिलाकर दोनों को अच्छे से मिक्स करें | यह पैक आपकी त्वचा की कुदरती चमक को बखूबी निखारता है |
चेहरे के लिए सबसे अच्छी क्रीम कौन सी है
3. एक चम्मच शहद, एक चम्मच ग्लिसरीन तथा दो चम्मच नींबू का रस लेकर इन तीनों चीजों को एक कटोरी में एकसाथ मिलाएं | यह पैक आपकी त्वचा की रंगत निखारने के लिए प्राकृतिक ब्लीच का कार्य करता है |

Comments
Post a Comment