जेल मैनीक्योर क्या है|मैनीक्योर पेडीक्योर कैसे किया जाता है
![]() |
| मैनीक्योर पेडीक्योर कैसे किया जाता है |
जेल मैनीक्योर (Gel Manicure) एक प्रकार का मैनीक्योर है जो जेल के प्रोयग से कृत्रिम नाखूनों को प्राकृतिक नाखून से बाँधता है| जेल नाखून मजबूत होते है और कम चिपकते है, मैनीक्योर (Manicure) के अन्य विकल्प जैसे ऐक्रेलिक नाखून (Acrylic Nails) इसके विपरीत होते है | जेल का प्रयोग प्राकृतिक नाखून पर करने से, नाखून स्वस्थ और लंबे होता है जेल मैनीक्योर को अक्सर ऐक्रेलिक (Acrylic)से अधिक प्राथमिकता दी जाती है क्यूंकि जेल लगाने के बाद नाख़ून से बू नहीं आती | ऐक्रेलिक नाखून (Acrylic Nails) में जो एसिड इस्तमाल होता है, वो एसिड जेल नाखून में शामिल नहीं होता इसलिए वे स्वस्थ और अधिक प्राकृतिक हैं | इसके अतिरिक्त, जेल मैनीक्योर अधिक यथार्थवादी (Realistic) दीखते है क्यूंकि जेल नाखून लचीला और स्वाभाविक रूप से असली नाखून से बांध जाता है | जेल नाखून को लिफ्ट (Lift), पॉलिश(Polish) या बेक्फिल्स (Backfills )कि जरूरत नहीं होती | ये नाखून ऐक्रेलिक नाखून (Acrylic Nails) से ज्यादा दिन चलते है और अधिक चमकते है |
मैनीक्योर पेडीक्योर कैसे किया जाता है
जेल मैनीक्योर (Gel Manicure) के दौरान, जेल को नाखून पर लगाया जाता है और पराबैंगनी प्रकाश(Ultraviolet Light) में ठीक किया जाता है | ये जेल बहुत टिकाऊ होता है | जेल नाखूनो को हटाने के लिए, फाईलिंग (Filing) करना पड़ता है| जब इन नाखूनों को निकाला जाता है तो, ये असली नाखूनों को क्षतिग्रस्त नहीं करती जब कि ऐक्रेलिक नाखून (Acrylic Nails) को निकालने के बाद असली नाखून खराब हों जाते है | जेल मैनीक्योर के नकारात्मक पक्ष यह है कि वह ऐक्रेलिक मैनीक्योर (Acrylic Manicure) से अधिक महंगा है | प्राकृतिक नाखून जेल के अंदर भी बढते है और जेल मैनीक्योर (Gel Manicure) प्राकृतिक नाखून के स्वास्थ्य को सुधारता भी है | जेल ढाल कि तरह नाखूनों को कमजोर और नमी या अन्य तत्वों से नुकसान पहुचने से बचाता है | इस प्रकार के मैनीक्योर ( Manicure) के बाद प्राकृतिक नाखून मजबूत और अधिक टिकाऊ बन जाते है
कुछ लोग फ्रेंच मैनीक्योर (French Manicure) का चयन करके, जेल नाखून के बीच में भरते है और कुछ दिन के बाद प्राकृतिक नाखून में वृद्धि होती है | मैनीक्योरिस्ट (Manicurist) इस जेल को बढ़े हुआ नाखूनों पर फिर से लगते है, अर्थात क्यूटीकलस (Cuticle) के पास | जेल मैनीक्योर (Gel Manicure) कितने लंबे समय तक चलेगा, ये व्यक्ति की जीवन शैली और नाखूनों की लंबाई पर आधारीत होता है | नाखूनों को पेशेवर तरीके से भरना और संभाल के रखना चाहिए|
जेल नाखून आमतौर पर साफ रंग के होते है जो नाखून के नीचे से चमकते है और नाखून को प्राकृतिक रंग देता है| नाखून के ये रंग तब तक रहता है, जब तक कि मैनीक्योर (Manicure) रहता है लकिन टेनिंग बेड (Tanning Beds) के चलते थोडा पीला हों सकता है | जेल आम तौर पर एक हल्का सफेद रंग है, जो नाखून के उपरी हस्से के रंग को फीका कर देता है | फिल्लिंग (Filling) के दौरान, जेल कलर को हटा के उसे फिर से पैंट(Paint) किया जाता है जिससे कि वह लंबे समय तक चले और चमकते रहे |
मैनीक्योर पेडीक्योर कैसे किया जाता है

Comments
Post a Comment